गूगल क्रोम भी पहचानता है वायरस

by - 12:58 AM

आज इन्टरनेट के दुनिया में गूगल क्रोम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है.तो आज मै गूगल क्रोम ब्राउजर के कुछ नए फीचर्स के बारे में बात करते है.
 अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके कंप्यूटर में इंटरनेट के जरिए मालवेयर यानी वायरस के आने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस खतरे से बचने के लिए आपने शायद कंप्यूटर में एंटी वायरस भी डाउनलोड कर रखा होगा । लेकिन गूगल ने ऐसे वायरस को आपके कंप्यूटर तक न पहुंचने देने के लिए ऐसा विकल्प खोजा है जिसमें आपको एंटी वायरस भी इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।
गूगल ने अपने सभी इंटरनेट यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर की नई अपडेट दे दी है, जिसमें गूगल ने मालवेयर को डिटेक्ट कर (पहचानकर) ब्लॉक करना का ऑप्‍शन भी शामिल किया है। इस तरह आपका कंप्यूटर वायरस के खतरे से बचा रहे सकता है।
कैसा करता है काम
मान लीजिए आप इंटरनेट से कोई वीडियो, वॉलपेपर या कोई अन्य फाइल डाउनलोड कर रहे हैं। अगर इस फाइस के साथ कोई वायरस भी है जो आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुच सकता है नीचे तस्वीरे में दिखाया गया मैसेज शो होगा ।

आप ऐसी फाइल को तुरंत डाउनलोड होने से रोक सकते हैं।

अगर आपका लगता है कि आपके ने कंप्यूटर में एंटी वायरस इंस्टॉल कर रखा है या डाउनलोड होने वाली फाइल से आपके कंप्यूटर को कोई खतरा नहीं है। तो ‌नीच तस्वीर में दिखाया गया रिसेट बटन भी शो होगा उस पर क्लिक करके फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
                  
                                                            

You May Also Like

0 comments

..