कुछ महीने पहले मैंने एक हत्या की थी अपनी भावनाओं का

by - 11:25 AM


कुछ महीने पहले
मैंने एक हत्या की थी
अपनी भावनाओं का
लेकिन सिद्धांत और स्वविमान का नहीं
में हत्या करना नहीं चाह रहा था परन्तु विवश था हत्या करना जरुरी था
मैं हत्या के पहले भी रोया था
अपनी भावना अपनी संवेदना को
आज मार डाला,
अपनी लाश को अपने कंधे पर ठाए चल रहा था
शमशान की तरफ बढ़ रहा था
शमशान में अकेला था
कुत्ते की रोने की आवाज
सन्नाटे को चीरते हुए मेरे कानों को डस रहा था
चारों तरफ अँधेरा

लेकिन "डर" भी मेरै कठोर निर्णय से अवगत था
इसलिए वह भी मुझे प्रभावित करने का प्रयत्न नहीं किया
फिर अपने हाथों से अपनी चिता जलाई
थोड़ी दूर बैठ कर उस जलती चिता को देख रहा था।
आकाश में सुबह की पहली किरण फैल रही थी।
आपकी अस्थि को जल में प्रवाह किया
काली स्याह रात में एक जीवन का अन्त हुआ
सुबह की पहली किरण में
एक जीवन की शुरुआत हुई एक अन्त,एक शुरुआत
एक अन्त,एक शुरुआत.....

                               

                                                                                            By-

You May Also Like

0 comments

..