पेनड्राइव बन सकता है आपके कम्‍प्‍यूटर का पासवर्ड

by - 11:05 PM

अक्सर हमलोग कम्‍प्‍यूटर में पासवर्ड लगते है कभी कभी तो पासवर्ड भूल जाते है या एक डर लगा रहता है की कोई इसे जान तो नहीं लिया...इसीलिये आज आपको एक ट्रिक एक ऐसा तरीका बताया जा रहा है कि जिसमें आपका पासवर्ड आपके साथ चलेगा, आपकी पेनड्राइव के रूप में, जी हॉ इस तरीके से आपकी पेनड्राइव आपके कम्‍प्‍यूटर का पासवर्ड बन जायेगी, जो हमेशा आपके साथ रहती है, अब पासवर्ड पता करना किसी के बस की बात नहीं जब तक पेनड्राइव नहीं लगायी जायेगी तब तक कम्‍प्‍यूटर नहीं खुलेगा। यह तरीका विण्डोज-7 के लिये है। आइये जानते हैं कैसे -
     अपनी पेनड्राइव को कम्‍प्‍यूटर में लगा लें।
     अब Control Panel को खोलिये।
     Administrative Tools को ओपन कीजिये।
     Administrative Tools में  Computer Management को खोजिये और ओपन कीजिये।
     Computer Management विण्डो  खुलने के बाद यहॉ Storage के अन्दयर Disk Management पर क्लिक कीजिये कुछ इस तरह की विण्डो खुल जायेगी।
       
                                                 अब अपनी पेनड्राइव पर राइट  क्लिक करें, Change Drive Letter and Path पर क्लिक कीजिये। अब Change Drive Letter and Path खुल जायेगा यहॉ आपकी पेनड्राइव को दर्शाया जायेगा, अब इसे सलैक्टि करें तथा Change पर क्लिक करें।
एक और नई विण्डो D खुलेगी यहॉ Assing the following drive letter का आप्शजन आयेगा, तथा A से Z तक की लिस्ट में से  Letter A को सलैक्ट कीजिये, और ओ0के0 पर क्लिक कीजिये। अब आपकी यू0एस0बी0 ड्राइव का जो भी नाम होगा वह बदल कर Removable Disk (A:) हो जायेगा ।

अब स्टार्ट बटन पर क्लिक कीजिये और रन कमाण्ड  को खोलिये या Windows key+R दबाइये इससे रन कमाण्ड  खुल जायेगी।
अब SYSKEY टाइप कीजिये।
इससे Securing the Winows Account Databace विण्डो  खुल जायेगी।
यहॉ Update के बटन पर क्लिक कीजिये ।
Update पर क्लिक करते ही StartupKey का आप्शजन आयेगा।
यहॉ System Generated Password के अन्दर सिर्फ Store Startup Key on Floppy Disk पर टिक लगा दीजिये और ओ0के0 पर क्लिक करें।



बस हो गया आपका पेनड्राइव पासवर्ड तैयार। अब जब तक आपका पेनड्राइव आपके कम्‍प्‍यूटर में नहीं लगा होगा तक तब आपका कम्‍प्‍यूटर ओपन नहीं होगा।
अगर आप इस सिस्टम को पहले जैसा करना चाहते हैं, तो बस 
 Securing the Winows Account Databace विण्डो  को दोबारा खोलिये।
 यहॉ Update के बटन पर क्लिक कर StartupKey का आप्शलन पर जाइये।
 यहॉ System Generated Password के अन्दStore Startup Key on Floppy Disk की जगह पर Store Startup Key Locally पर टिक लगा दीजिये और ओ0के0 पर क्लिक करें .तो सुरक्षित रखें आप अपने कम्‍प्‍यूटर को अपने पेनड्राइव पासवर्ड के रूप में.
                             अगर यह जानकारी आपको पसंद आयी हो तो हमें लिखें, या किसी भी तरह की कम्‍प्‍यूटर और इन्टरनेट के किसी भी समस्या के बारे में पूछना हो तो हमें जरुर लिखें.                                                                     
                                                            
         

You May Also Like

2 comments

..